Jalandhar News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की दबिश

जालंधर, ENS: पिछले दिनी हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में साजिशकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर उर्फ जैशी उर्फ सिकंदर को पुलिस व एजेंसियां ढूंढ रही हैं, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गांव शंकर में रहने वाला उसका बड़ा भाई जावेद अख्तर भी गायब हो चुका है। उसकी तलाश क्राइम ब्रांच मुंबई व एजेंसियां कर रही हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम जालंधर में जैशी से जुड़े लोगों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उसे पकड़ा जा सके। क्राइम ब्रांच ने पटियाला व नाभा जेल से जैशी की बैरक में बंद अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि जैशी कैथल या मध्य प्रदेश में हो सकता है। इसलिए टीमें वहां जांच कर रही हैं।

पिता के विदेश जाने के बाद केवल उसका बड़ा भाई जावेद ही ऐसा शख्स है, जिसके जरिये पुलिस जैशी तक पहुंच सकती है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के सहयोग से जैशी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसे फंडिंग करने वाले लोग भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *