Salman Khan को धमकी देने वाले ने मांगी माफी, पुलिस को पत्र लिखकर कहा, ‘नहीं चाहिए 5 करोड़ रुपये’

मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस को उस मोबाइल नंबर से एक माफीनामा मिला है, जिससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग करने वाला धमकी भरा संदेश भेजा गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि माफी वाला संदेश सोमवार को यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर मिला।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि माफीनामा उसी मोबाइल नंबर से भेजा गया है जिसका इस्तेमाल पहले धमकी भरा संदेश भेजने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा था कि धमकी को हल्के में न लिया जाए। वर्ली पुलिस थाने में धमकी और वसूली के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। सलमान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

पुलिस के अनुसार, बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलियां चलायी थीं। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने सलमान को मारने की बिश्नोई गिरोह की एक साजिश का पर्दाफाश किया था।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img