Punjab News: इस मार्किट में आग लगने से मचा हड़कंप

पटियाला: त्यौहारी सीजन को लेकर बाजार सजे हुए है। वहीं दीवाली से पहले पटियाला में आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं आग लगने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पटियाला के शेरे पंजाब मार्कीट में दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भयानक रूप से फैली कि दुकान मालिक मंजर देख बेहोश हो गए। हादसे में दुकानदारों का काफी नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

बता दें कि दिवाली से पहले दुकानदारों के लिए सीजन पीक पर है और इस बीच ऐसी घटना होने से दुकानदारों में मायूसी छा गई है। घटना की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड की टीम को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं तथा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *