Jalandhar News: रिहायशी इलाके में बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में माडल हाउस रोड़ के पास रिहायशी इलाके में कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना में सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजकुमार राजू ने बताया कि उनके वार्ड में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है।

6 माह पहले भी इनके कमरे में आग लग गई है। वहीं आज लोगों ने आग लगने की घटना कबाड़ मालिक को दी और बड़ी मुश्किल से गोदाम को खुलवाकर आग पर दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 2 गाड़ियां लगाई गई। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। उन्होंने कहाकि पहले भी जब आग लगी थी तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उस समय भी घटना का पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद अब गोदाम मालिक ने सीसीटीवी कैमरे ओर गोदाम में लगा दिए थे।

सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है कि कहीं शरारती अनसंरों द्वारा घटना को अंजाम ना दिया गया हो। गनीमत यह रही है कि गोदाम में कुछ लोग अंदर ही सोते है, ऐसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग के कर्मी सुमित ने बताया कि उन्हें माता रानी चौक के पास गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *