Entertainmentजब Ratan Tata ने अमिताभ बच्चन से उधार मांगे थे पैसे, जानें...

जब Ratan Tata ने अमिताभ बच्चन से उधार मांगे थे पैसे, जानें क्यों पड़ी थी जरूरत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति 16 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई तरह के प्रतिभागी और उनकी प्रेरक कहानियां लेकर आ रहा है। इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कई खुलासे किए। इसी दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने फोनकॉल करने के लिये उनसे कुछ पैसे उधार मांगे थे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में हाल ही में फराह खान और बोमन ईरानी प्रतियोगी बनकर आए थे। एपिसोड के दौरान अमिताभ ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने रतन टाटा की जमकर तारीफ की।

अमिताभ ने कहा,क्या आदमी थे, मैं बता नहीं सकता। बहुत ही सिंपल आदमी थे। एक बार हुआ ये कि हम दोनों एक ही जहाज में जा रहे थे लंदन। फाइनली एयरपोर्ट पर लैंड किए। अब जो लोग उनको लेने आए थे वह चले गए होंगे और दिखे नहीं उन्हें। अमिताभ ने बताया,रतन टाटा फोन बूथ गए कॉल करने के लिए। मैं भी उधर बाहर ही खड़ा था। थोड़ी देर बाद वह आए और कहा, अमिताभ, क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं। मेरे पास फोनकॉल करने के लिए पैसे नहीं है।

अमिताभ ने केबीसी के मंच पर अग्निपथ का यादगार डायलॉग सुनाया
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 के मंच पर अपनी फिल्म अग्निपथ का यादगार डायलॉग सुनाया है। इस बुधवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न में ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ पर, शो के मेज़बान अमिताभ बच्चन ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की टीम वरुण धवन, और निर्देशक जोड़ी राज और डीके का हॉट सीट पर स्वागत करेंगे। वरुण अपनी प्रभावशाली ऊर्जा से मंच को उत्साह से भरते हुए,अमिताभ के क्लासिक गानों पर डांस करेंगे और दर्शकों से बातचीत करेंगे।

एपिसोड के शुरू होने पर, वरुण फिल्म ‘अग्निपथ’ से अमिताभ के प्रतिष्ठित पोज़ की नकल करते हैं जिससे हर कोई खुश हो जाता है। दूसरी ओर, सिटाडेल के निर्देशक, राज, अमिताभ से अनुरोध करते हैं कि वह उनके लिए अग्निपथ का विख्यात डायलॉग बोलकर, उनकी दीवाली विश को पूरा कर दें। अमिताभ सहजता से जवाब देते हैं और अपने प्रतिष्ठित किरदार विजय दीनानाथ चौहान के रूप में, फिल्म अग्निपथ के यादगार डायलॉग को बोलते हुए कहते हैं, विजय दीनानाथ चौहान, पूरा नाम। आज शाम 6 बजे अपुन का अपॉइंटमेंट है मौत के साथ…।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...