Jalandhar News: Sports Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दीवाली की रात कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई। वहीं वेस्ट हलके में देर रात स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर थीनर सहित कई ज्वलनशील पदार्थ पड़े हुए थे। मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री शहर के रिहायशी इलाके में बनी हुई। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में बनी हुई थी। जिसके चलते आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। अगर थीनर में आग लग जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। मगर समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। सहोता ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना कंट्रोल रूम में दी गई थी। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने कहा कि मामले की जांच के बाद एक रिपोर्ट बनाकर पुलिस और नगर निगम को भेजी जाएगी। जिससे फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। उक्त एरिया में किसी प्रकार की फैक्ट्री नहीं लगाई जा सकती।

Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *