Jalandhar News: बहन से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

जालंधर, ENS: किशनपुरा पूरा से सतोखपुरा रोड पर स्थित स्वीट शॉप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका सिर टायर के नीचे आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नकोदर के रहने वाले रवि के रूप में बताई जा रही है और वह सतोखपुरा में अपनी बहन के घर आया हुआ था।

वह सुबह करीब 7 बजे बहन के घर वापस घर लौट रहा था कि हादसा हो गया। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *