Jalandhar News: Truck और Bike की टक्कर में चालक की मौत

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां लोहियां-मलसियां ​​मार्ग पर ट्रक की सीधी टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सागर निवासी गांव जलालपुर खुर्द, लोहियां खास के रूप में हुई है। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक यह युवक अपने गांव से काम पर जा रहा था कि रास्ते में ट्रक के साथ बाइक सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची लोहियां पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *