Mithun Chakraborty की पहली पत्नी का निधन, जानें कहां ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का कल निधन हो गया है। हेलेना और मिथुन ने 1979 में शादी की थी लेकिन सिर्फ 4 महीने बाद उनका तलाक हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार ल्यूक का निधन अमेरिका में हुआ। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। हेलेना कई सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

हेलेना आओ प्यार करें, दो गुलाब और साथ साथ जैसी फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच हुआ और उन्होंने 1979 में शादी कर ली। लेकिन दुर्भाग्य से दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और दोनों ने शादी के 4 महीने बाद ही तलाक ले लिया। इसके बाद मिथुन चक्रवती ने योगिता बाली से शादी कर ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *