Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस लगातार बड़े नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पूरे पंजाब के एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों से नशे के मुद्दे को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब से नशा खत्म करने को लेकर डेड लाइन जारी की। इसी कड़ी में बड़े पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

वहीं आज प्रशासन ने अटारी के अंतर्गत आने वाले गांव मोदे में नशा तस्कर का घर पर बुलडोजर चला दिया। इस संबंध में गांव के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में रंजीत सिंह नामक व्यक्ति नशा बेचने का काम करता था, जिस पर लगभग 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बीडीपीओ की टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाते हुए धवस्त कर दिया।

इसके साथ ही बीडीपीओ अटारी और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंजीत सिंह नामक नशा तस्कर पर लगभग 12 मामले दर्ज हैं, वह वर्तमान में जेल में बंद है। आज उसके घर की अवैध उसारी को लेकर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यह भी पता चला कि 5 मरले जमीन का उसने अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस अधिकारी अदित्य वारियर ने कहा कि अगर इसी तरह लोग साथ देंगे तो नशा जल्द ही पंजाब से खत्म किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *