Jalandhar News: आढ़तियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, प्रशासन ने लिया एक्शन

जालंधर, ENS: किसानों द्वारा पिछले माह से धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब ताजा मामला गोराया से सामने आया है, जहां दाना मंडी के बाहर किसानों ने बड़ा पिंड रोड पर धरना लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आढ़तियों ने किसानों से खरीद फसल बंद कर दी थी।

जिसके बाद गुस्साएं किसानों ने धरना लगा दिया। बताया जा रहा हैकि इस मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए किसानों की शिकायत पर एक आढ़ती राम लुभाया एंड कंपनी का लाइसैंस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए मार्कीट कमेटी गोराया के चेयरमैन प्रदीप दुग्गल ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के कुलविंदर सिंह ने शिकायत की थी कि मजदूर किसानों का धान चोरी कर बेच रहे हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उधर, लाइसैंस निलंबित करने के रोष में गोराया के आढ़तियों ने मंडी बंद कर दी, वहीं दूसरी तरफ गुस्साएं किसानों ने धरना लगा दिया है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *