Jalandhar News: पॉश इलाके में पाइप ठीक करने के बहाने घर में घुसे लुटेरे सोना और नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके लाजपत नगर में घर में पाइप ठीक करने के बहाने में घुसे। इस दौरान लुटेरों ने चाय में नशीली चीज मिलाकर दपंति को दे दी। जिसके बाद वह घर से सोना और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए गुरदीप ने बताया कि वह कल दोपहर डेढ बजे घर में पति के साथ मौजूद थी। इस दौरान दो एक्टिवा सवार युवक उनके घर में आए।

इस दौरान एक युवक घर के बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा युवक घर में आया और कहने लगा कि वह पाइप ठीक करने के लिए कहा है और उसे उनके जानकार ने पाइप ठीक करने के लिए भेजा है। इस दौरान लुटेरे ने पहले उससे पानी मांगा और बाद में चाय मांगी। पीड़ित ने कहा कि जब वह चाय लेकर आई तो लुटेरे ने नमक मांगा। जिसके बाद लुटेेरे ने बड़ी चालाकी से उसके पति और उसकी चाय में नशीली चीज मिला दी।

चाय पीने से दोनों बेहोश हो गए और लुटेरे घर से नगदी और सोना लेकर फरार हो गए। जब देर शाम को लड़की काम से घर लौटी तो देखा कि मां-बाप बेसुध हालत में पड़े हुए थे। जिसके बाद लड़की ने पड़ोसियों की मदद से माता-पिता सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गई। जहां देर रात महिला को होश आया और उसने सारी घटना के बारे में बेटी को बताया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता को सुबह तक होश नहीं आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *