Jalandhar News: एक्टिवा सवार चोर ई-रिक्शा चोरी कर हुए फरार

जालंधर, ENS: घांस मंडी के नजदीक चोपड़ा कालोनी में बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे तीन चोर गली में खड़े ई रिक्शा को एक्टिवा से धक्का लगाकर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत ई रिक्शा चालक मालिक ने थाना पांच की पुलिस को दे चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई। चोपड़ा कालोनी के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उसने सात महीने पहले नया ई रिक्शा किश्तों पर लिया था। वह रोजाना की तरह अपना ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके अंदर सो गया था।

वह जब सुबह उठा तो गली के बाहर जाकर देखा तो उसका ई रिक्शा नहीं था। उसने सोचा शायद किसी ने गाड़ी निकालने के चक्कर में इधर लगा उधर लगा दिया होगा। वह काफी समय आस पास ई रिक्शा को ढूंढता रहा लेकिन उसे ई रिक्शा नही मिला तो उसने गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला की तीन चोर एक्टिवा पर सवार हो रात 2.30 बजे उसकी गली में आए थे।

उसमें से एक युवक ई रिक्शा पर बैठा हुआ नजर और दो एक्टिवा सवार ई रिक्शा को लात से धक्का लगाकर ले जाते हुए नजर आए। उसने आरोपियों का रूट पता करने के लिए खुद कैमरों को खंगाला लेकिन कुछ ज्यादा पता नहीं चला, जिसकी शिकायत उसने थाना पांच की पुलिस को दी। थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। उन्हें कई इनपुट मिले है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *