Himachal News: विभाग के सर्वोच्च पद पर पहुंचे नालागढ़ के उज्जवल सिंह राणा

Written by

in

 अब शिमला में बतौर अडिशनल कमिशनर पद पर देंगे सेवाएं बद्दी/ सचिन बैंसल: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव जोघों के उज्जवल सिंह राणा को अब प्रदेश में स्टेट टैक्स एंड एक्साइज विभाग में पदोन्नत कर विभाग की सबसे बडी पदवी से नवाजा है। जोघों के उज्जवल सिंह राण अब स्टेट टैक्स एंड एक्साइज विभाग में एडिशनल कमिशनर जीएसटी इनफोर्समेंट का प्रभार संभालेंगे। उज्जवल सिंह राणा मूलत: नालागढ़ के जोघों गांव के निवासी हैं और 2000 में एच.ए.एस की परीक्षा में तीसरा स्थान पाकर ईटीओ की नौकरी हासिल की थी। अपनी पहली नौकरी उन्होंने बिलासपुर जिला के स्वारघाट में बतौर ईटीओ शुरू और बीते 24 वर्षों में वह कई स्थानों पर ईटीओ, एईटीसी, डीईटीसी ज्वाइंट कमिशनर और अब अडिशनल कमिशनर शिमला ज्वाइन हुए हैं। उनकी पदोन्नति से उनके परिवार सहित नालागढ़ हलके में खुशी का माहौल है। उज्जवल सिंह राणा का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। उनके पिता अजायब सिंह राणा व उनकी मां जोघों पंचायत की प्रधान रहे चुके हैं और कई बार जुखाड़ी जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद जीते हैं। वहीं उज्जवल सिंह राणा के सुपुत्र उदय राणा भी हाल ही में नालागढ़ विधानसभा से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से सैंकड़ों लोगों के बधाई संदेश पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि उज्जवल सिंह राणा के लंबे समय से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने के चर्चे चलते रहते हैं और वह नालागढ़ के सबसे चर्चित चेहरे हैं। उनके समर्थक चाहते हैं कि वो 2027 में नालागढ़ से चुनावी दंगल में कूदे लेकिन अभी वो सरकारी नौकरी में ही अपना समय दे रहे हैं। कुर्सी से हमेशा किया न्याय : उज्जवल उज्जवल सिंह राणा ने बातचीत में कहा कि उन्होंने हमेशा ही जनता की इस कुर्सी से न्याय किया है और भविष्य में भी यही प्रयास रहेगा। यही कारण है कि आज उन्हें प्रदेश में विभाग की सर्वोच्च पदवी पर स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि उनके 24 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब तक के इस कार्यकाल में उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है। विभाग का दायित्व और टारगेट को उन्होंने हमेशा ही बखूबी निभाया है और इसी कारण समय समय पर उन्हें प्रमोशन मिलती रही।
हमारे परिवार को बिना वजह बदनाम करते हैं कुछ लोग- वहीं बददी के निकट होटल ज्ञानज में उनके सपुत्र उदय प्रताप सिंह राणा द्वारा पदोनति मिलने पर अपने पिता के सम्मान समारोह में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए एडिशनल कमिश्नर उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि हमारे परिवार का एकमात्र ध्येय नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। चाहे वो मेरे परिवार द्वारा राजनीति के माध्यम से हो या मेरे द्वारा सरकारी सेवा के पद पर रहते हुए हमने हमेशा क्षेत्र के लोगों की यथासंभव सहायता की है।
 कुछ लोग हमारे परिवार को बिना वजह बदनाम करते हैं लेकिन हमें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि वह प्रदेश के किसी भी कोने में रहे हों उन्होने कभी दो हफते से ज्यादा समय अपने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं गुजारा। राजनीति में आने पर उन्होने कहा कि अभी समय नहीं है आने वाले समय में बहुत कुछ होगा आप देखते रहिएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *