Jalandhar News: मेले में हुए विवाद के बाद चली गोलियां, मची भगदड़

जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटना सामन आ रही है। वहीं बीते दिन पतारा में शाम के समय में छिंज मेले में उस समय भगदड़ मच गई, जब आयोजकों का एक संगठन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षो में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ उपद्रवियों ने अपनी राइफल निकाल ली और फायरिंग कर दी। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आदमपुर और थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पतारा के गांव कंगनीवाल में हुए इस छिंज मेले के आयोजक उक्त गांव के पूर्व सरपंच हरजीत कौर थी। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठन पहुंचे थे। उन में से एक संगठन का मेले के आयोजकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पहले तो दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई।

जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया को संगठन के साथ आए एक व्यक्ति ने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। घटना स्थल पर जांच के लिए डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह और थाना पतारा के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह अपनी टीमों के साथ पहुंच गए थे। जिन्होंने कहा- घटना स्थल की जांच की गई है, जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *