Jalandhar News: बोलेरो से टक्कर के बाद बिजली घर की दीवार तोड़कर पलटी स्कॉर्पियो, 3 घायल 

जालंधर, ENS: नकोदर-नूरमहल मार्ग पर ओवरटेक करते समय बोलेरो और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। यह घटना बिजली घर के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे से आ रही स्कार्पियो बिजली के खंभों को तोड़ने के बाद दीवार को तोड़कर उस पर जा चढ़ी। हादसे में 3 लोग मामूली रूप में जख्मी हुए। घटना की सूचना मिलते थाना सिटी की पुलिस मौके पहुंच गई और जख्मियों को गाड़ियों से निकालकर अस्पताल भेजा। गाड़ी को साइड पर करवाकर ट्रैफिक सुचारू ढंग से करवाया गया।

इस संबंध में थाना सिटी प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि सूचना मिले कि नूरमहल मार्ग पर बिजली घर के पास शहर की तरफ से बोलेरो गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो ने बोलेरो को ओवरटेक करने की कोशिश की तो हादसा हो गया। स्कॉर्पियो पलटियां खाकर खंभे के साथ टकराई और बिजली घर की दीवार को तोड़कर उसके ऊपर उलटी हो गई। बोलेरो में दो लोग सवार थे, जबकि स्कॉर्पियो में एक युवक चला रहा था।

तीनों को अस्पताल दाखिल करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक मेहतपुर के गांव संगोवाल का रहने वाला है, जबकि बोलेरो वालों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो गाड़ी को साइड पर करवाया और ट्रैफिक को सुचारू किया। किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *