Jalandhar News: आधे दिन की स्कूल और कॉलेज में रहेंगी छुट्टी, शराब और मीट की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

जालंधर, ENS: श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्दे नजर जालंधर के डीसी द्वारा अहम आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल, श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 12 नवंबर को जालंधर शहर में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा में 12 नवंबर 2024 को दोपहर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

वहीं डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा नगर कीर्तन वाले रूट पर हर प्रकार की शराब और मीट की दुकानें बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं। डीसी अग्रवाल ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत ये फैसला लिया गया है। 12 नवंबर 2024 को जालंधर में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह के स्थान के पास शराब और मीट की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *