Jalandhar News: थाने से 100 मीटर दूर Aneja Medical Store से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालत यह हो गए है कि पुलिस थाना से चंद कदम दूरी पर ही बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर में लगातार हो रही वारदातों से पुलिस सुस्त और कर चुस्त दिखाई दे रहे हैं। यहीं कारण है कि चोरों को अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। दरअसल, थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते सर्कुलर पर देर रात करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 युवकों ने मेडिकल स्टोर पर धावा बोला।

घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां उन्होंने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर डोनेशन के पैसे और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अनेजा मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि उन्हें PCR से कॉल आई थी कि उनकी दुकान में चोरी हुई है। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के शटर टूटे हुए थे और सामान अंदर बिखरा हुआ था।

दुकान के मालिक गौरव अनेजा ने बताया कि कुछ ही दूरी पर थाने पड़ता है लेकिन ऐसी घटना का होना बहुत ही निंदनीय है। थाना डिवीजन नंबर दो से ASI विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिया है। उनका कहना है कि इलाके में गश्त की जा रही है ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *