मुंबईः बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस आए दिन अपनी आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही मामला मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का सामने आया है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने फोटोज और वीडियोज के साथ फैंस को अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियोज में पहनी आउटफिट के चलते Oops मूमेंट का शिकार भी हो जाती हैं।
उर्वशी का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां, वह Oops मूमेंट का शिकार हुई हैं। बताते चलें, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में अपने नए गाने ‘रब्बा करे’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस वार्डरोब मैलफंक्शन का शिकार हो गईं। उर्वशी रौतेला ने इस इवेंट में ब्लैक कलर का शीर पेंट सूट आउटफिट पहना हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी की यह ड्रेस पीछे से फटी हुई है, जिसे देखकर लोग एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस उर्वशी को अपना स्टाइलिश बदलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरों की तारीफ भी की और उन्हें लुक्स ब्यूडीफुल का टैक भी दिया। लोग इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज को लाइक्स और कमेंट्स के साथ खूब प्यार भी दे रहे हैं और वहीं कई लोग कमेंट्स के जरिए उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।View this post on Instagram



