Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार और पत्थर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर के गन्ना गांव में दो पक्षों खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरसल, यह विवाद दो पड़ोसियों में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ है।


इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा थाना फिल्लौर की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए सचिन नामक व्यक्ति ने कहा कि हमारे घर के सामने रहने वाले एक युवक ने कुछ दिन पहले हमें सोशल मीडिया पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

जिसके बाद देर रात युवक बाहर से लड़कों को बुलाया और हम पर तेजधार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में बदमाशों ने दरवाजे, खिड़कियां और अन्य घरेलू सामान तोड़ दिया। सचिन का कहना है कि पड़ोसी हम पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे ने एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसको लेकर वह हमसे झगड़ा कर रहे है। सचिन ने कहा कि इस मामले में हमारे परिवार का इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। यह परिवार हमें धमकी दे रहा है और हम पर हमला कर रहा है।

वहीं दूसरे पक्ष के मंजीत ने कहा कि जिस लड़की से मेरे बेटे ने कोर्ट मैरिज की है, वह इस परिवार की दूर की रिश्तेदारी में है। मजिंत ने इस मामले को लेकर सचिन के परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर थाना फिल्लौर जसविंदर सिंह ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *