Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से 3 लोगों ने किया नौजवान पर हमला, देखें CCTV

जालंधर, ENS: प्रताप बाग में जग्गी नान वाले के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सरेआम नौजवान पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। हमलावारों द्वार की गई गुंडागर्दी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घायल नौजवान के परिजन मौके पर पहुंच गए और परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि सरेआम 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया गया। इस दौरान नौजवान द्वारा पहले खुद का बचाव करने की कोशिश की गई लेकिन लाल कपड़े में मौजूद हमलावार द्वाला लगातार उस पर हमला किया गया।

जिसके बाद वह कार के पास सड़क पर गिर गया और तीनों हमलावारों द्वारा लगातार 2 मिनट तक जमकर उसकी मारपीट की गई। हालांकि हमलावारों द्वारा नौजवान के साथ की गई मारपीट की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन घायल नौजवान के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *