Punjab News: चालक ने Auto में लगाई Tractor की Number Plate, पुलिस ने की कार्रवाई

Written by

in

रूपनगरः मोरिंडा पुलिस टैक्टर की नंबर प्लेट ऑटो पर लगाकर घूमने वाले चालक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सवारियां ढोने के लिए अपने ऑटो पर ट्रैक्टर का नंबर लगाकर घूम रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना सिटी मोरिंडा के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस मोरिंडा के इंचार्ज एएसआई मलकीत सिंह मावी बस स्टैंड मोरिंडा पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रहे थे, तभी एक ऑटो चालक को उन्होंने रोका।

जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 12 टी 5532 लगा हुआ था। जब ट्रैफिक अधिकारी ने ऑटो के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि इस ऑटो पर लगाया गया नंबर एक ट्रैक्टर का है। उन्होंने बताया कि उक्त ऑटो पर लगा यह नंबर पीबी 12 टी 5532 श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के एक ट्रैक्टर का नंबर है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर नंबर वाला ऑटो को इपाउंड कर दिया और थाने में ऑटो खड़ा कर दिया। इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *