Jalandhar लाजपत नगर लूट मामलाः आरोपी ने इस जगह भी दपंति को बेहोश करके लूटे गहने व नगदी, देखें CCTV

आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

जालंधर, ENS: लाजपत नगर में रिटायर्ड सरकारी टीचर दंपती को चाय में नशीली चीज पिलाकर आरोपी 25 तोले सोने के गहने व 4 लाख रुपए लूटने वाला आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज जारी होने पर एक ओर घटना के बारे में पता चला। पीड़ित ने जब आरोपी की सीसीटीवी फुटेज देखीं तो उसने बताया कि इस आरोपी ने पहले फरीदकोट में उसके अंकल के घर भी चोरी की थी। वहीं फरीदकोट के रहने वाले जगतार सिंह ने बताया कि वह कोटकपूरा में बिजली विभाग में एक्सईएन हैं। उनके चाचा सुरजीत सिंह (75) नहरी विभाग से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी का दो माह पहले निधन हो गया था। बच्चे विदेश में रहते हैं तो चाचा घर में अकेले रहते हैं। 4 अक्टूबर को उनके चाचा के घर कई मेहमान आए थे। तभी उक्त आरोपी घर में आ गया। जालसाज ने कहा कि आपकी पत्नी की डेथ हुई थी, वह उनकी पहचान में था। अफसोस करने आना था, लेकिन किसी काम में फंसा था। उसने बुजुर्ग व उनके मेहमान को बातों में लगा लिया। सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने चाय पीने की इच्छा जताई तो वे रसोई में चाय बनाने चले गए। वहीं घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कि आरोपी भी उनके पीछे रसोई में चला गया। फिर गिलास में नशीली दवाई मिलाता हुआ कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने चाय पीने से पहले कहा कि उसके साथ बैंक वालों ने ठगी की है। छह नंबर का पासवर्ड दिया है, आपका कितने डिजिट का नंबर है तो बुजुर्ग ने अपना पासवर्ड ही बता दिया। पीड़ित ने इसी तरह धोखे से उनका एटीएम कार्ड भी ले के लिया। बुजुर्ग व उनके मेहमान बेहोश होने पर वह घर से 30 हजार रुपए व गहने लेकर फरार हो गया। फिर उसने सुरजीत सिंह के कार्ड से एक दिन 40 हजार रुपए और दूसरे दिन फिर 40 हजार रुपए निकलवा लिए। जगतार सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे काम वाली घर आई तो देखा कि दोनों बेहोश थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पता लगा कि उक्त आरोपी पहले से ही मोहल्ले में उनके बारे में पूछ रहा था। उन्होंने बताया कि 38 दिन बाद भी फरीदकोट पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों जगह घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *