Jalandhar News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 41 के काटे चालान, 6 वाहन किए जब्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन अभियान चलाया। दरअसल, पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 125 वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 41 वाहन चालकों के चालान काटे। मिली जानकारी के अनुसार एसीपी मॉडल टाउन द्वारा 09.11.2024 से 11.11.2024 को रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 और डिवीजन नंबर 7, जालंधर के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 और डिवीजन नंबर 7 के एस.एच.ओ द्वारा पुलिस स्टेशन की टीमों और ई.आर.एस टीमों के सहयोग से चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहनों के अंदर और अहातों के बाहर शराब की बिक्री और सेवन को रोकना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और इन प्रतिष्ठानों के आसपास कानून और व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 125 वाहनों की जांच की गई।

संदिग्ध मामलों में शराब के सेवन का पता लगाने के लिए ई.आर.एस टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 41 चालान किए गए। जिनमें से शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 11 चालान, बिना उचित नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के लिए 5 चालान, हेलमेट न पहनने के लिए 12 चालान, ट्रिपल राइडिंग के लिए 5 चालान और ब्लैक फिल्म के लिए 2 चालान किए गए। वहीं वाहन चालकों द्वारा दस्तावेजों की कमी के कारण 6 वाहन जब्त किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *