फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती, मामला दर्ज

Written by

in

पटना: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में अक्षरा सिंह ने पटना के दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात 12:20 से 12:21 के बीच दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें फोन आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उनसे दो दिन के अंदर 50 लाख रुपये देने की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि अक्षरा सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब उन नंबरों की जांच कर रही है जिनसे अक्षरा सिंह को फोन आया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस दिए गए मोबाइल नंबर की छानबीन कर रही है। थाने में दिए आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उल्लेख किया है कि 11 नवंबर की देर रात लगभग 12:20 और 12:21 पर दो अलग-अलग नंबर से उनके पास कॉल आई। जैसे ही उन्होंने फोन उठाया दूसरी तरफ से उनके साथ गाली गलौज की गई।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *