नई दिल्ली : मिस यूनिवर्स 2024 की घोषणा हो चुकी है और इस साल की मिस यूनिवर्स की विनर मिस डेनमार्क को चुना गया है। डेनमार्क की कंटेस्टेंट विक्टोरिया कजेर ने मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट्स ने 125 देशों से हिस्सा लिया था। भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं रिया सिंह टॉप-12 से बाहर हो गई थीं।
पहली रनर-अप नाइजीरिया की चिडिम्मा अडेटशिना, दूसरी रनर-अप मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान, तीसरी रनर-अप थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री और चौथी रनर-अप वेनेज़ुएला की इलियाना मार्केज़ रहीं। इस साल की मिस यूनिवर्स 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण एरिना सीडीएमएक्स मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में आयोजित किया गया। मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रांड फिनाले में इंडिया की रिया सिंघा भी शामिल हुई।
जिन्होंने टॉप 30 में तो अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। बता दें कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज बेहद स्पेशल है जिसका नाम ‘लुमिएरे डे ल’इनफिनी’ दिया गया है। इसका अर्थ है अनंत का प्रकाश ये मिस यूनिवर्स क्राउन महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें हीरों के साथ 23 गोल्डन पर्ल भी सजाया गया है।

Victoria के सिर सजा Miss Universe 2024 का ताज
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.