Punjab News: ठाकुर मनोहर के ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारूचक, देखें वीडियो

पठानकोटः जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पंजाब सरकार अपने मेहनती और इमानदार कार्यकर्ताओं को पदों से नवाज रही है। ऐसा ही कुछ पठानकोट जिले में भी देखने को मिला जहां ठाकुर मनोहर को नरोट जैमल सिंह मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ठाकुर जागीर को नरोट जैमल सिंह मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया जा सकता है। इस दौरान उनके चेयरमैन बनने पर उनकी ताजपोशी के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि नरोट जैमल सिंह मार्केट कमेटी में काफी समय से चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो पाई थी और अब पार्टी ने ठाकुर मनोहर को नरोट जम्मू सिंह मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा कार्यकर्ता अधिक समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। उधर, नवनियुक्त चेयरमैन ठाकुर मनोहर ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा मार्केट कमेटी नरोट जैमल सिंह में जो भी कमियां उन्हें मिली हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *