Jalandhar News : कार और जुगाड़ू ई-रिक्शा में हुई टक्कर, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दोआबा चौंक के पास कार और जुगाड़ू ई-रिक्शा में टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस घटना में कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए कमल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार चालक मनीष ने बताया कि वह भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। दोआबा चौक के पास जुगाड़ू ई रिक्शा चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यक्ति का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने नशा किया हुआ था इस दौरान जुगाड़ू ई रिक्शा पर पीछे लेटा व्यक्ति नीचे गिर गया और घायल हो गया। व्यक्ति का कहना है की घटना स्थल पर मौजूद लोगों को भी पता है कि उसकी कोई गलती नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *