नालागढ़ में खाटू श्याम मंदिर की स्थापना से पहले निकाली शोभायात्रा

Written by

in

सोमवार को ढाणा चौरसिया में होगी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
बददी/सचिन बैंसल: नालागढ़ उपमंडल के ढाणा चौरसिया में खाटू श्याम मंदिर की स्थापना 25 नवंबर को की जा रही है। रविवार को भक्तजनों ने एक लंबी शोभा यात्रा निकाली जो कि चौरसिया मंदिर से शुरु होकर भरतगढ़, नालागढ़ , दत्तोवाल व राजपुरा से होकर फिर से ढाणा गांव पहुंची। श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक कुमार व सदस्य जितेंद्र सूरी ने बताया कि सोमवार को मूर्ति स्थापना के बाद श्री श्याम रसोई 4 बजे तक प्रभु इच्छा तक चलेगी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर जागरण में मोनू दुआ, वैभव गर्ग, गौरव दिवाना, विशाल मित्तल व अनिल मित्तल प्रभु का गुणगान करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *