Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह करने जा रही है तीसरी शादी! महिमा सिंह के साथ तस्वीरें वायरल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह करने जा रही है तीसरी शादी! महिमा सिंह के साथ तस्वीरें वायरल

Mahabir
Last updated: January 17, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage News: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने 40वें जन्मदिन के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनके जन्मदिन से जुड़े कुछ वायरल वीडियो और तस्वीरें, जिनमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आईं। इन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर ऐसी हलचल मचा दी कि देखते ही देखते पवन सिंह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई।

Contents
  • महिला और पवन की तस्वीरें
  • तीसरी शादी कर सकते हैं पवन
  • पवन सिंह ने कही बड़ी बात

दरअसल, पवन सिंह (Pawan Singh) के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान महिमा सिंह (Mahima Singh) जिस अंदाज में नजर आईं, उसने फैंस और मीडिया दोनों का ध्यान खींच लिया। वीडियो में महिमा मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दीं। यही नहीं, वह पवन सिंह (Pawan Singh) के काफी करीब नजर आईं, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि कहीं पवन सिंह ने तलाक से पहले ही तीसरी शादी तो नहीं कर ली। इन तस्वीरों और वीडियोज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage News Update
Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage News Update

महिला और पवन की तस्वीरें

इसी बीच महिमा सिंह (Mahima Singh) ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने इन अटकलों को और हवा दे दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पुरानी लगभग सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं। अब उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर महज 8 तस्वीरें ही मौजूद हैं। खास बात यह है कि इन सभी तस्वीरों में या तो महिमा सिंह पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ नजर आ रही हैं या फिर उन्होंने किसी फिल्म का पोस्टर शेयर किया हुआ है, जिसमें पवन सिंह का नाम जुड़ा है। इस बदलाव के बाद से फैंस यह मानने लगे हैं कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पावर स्टार (Power Star Pawan) के जन्मदिन के बाद से ही महिमा सिंह पवन सिंह (Pawan Singh) के फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या पवन सिंह वाकई तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच इस पूरे मामले पर पवन सिंह के चाचा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शादी कोई गुड़िया-गुड्डे का खेल नहीं है। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अभी तक तलाक नहीं हुआ है और उनका मामला कोर्ट में लंबित है।

Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage
Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage

तीसरी शादी कर सकते हैं पवन

पवन सिंह (Pawan Singh) के चाचा ने यह भी कहा कि जब तक तलाक फाइनल नहीं हो जाता, तब तक शादी का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि, उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी संकेत दिया कि तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पवन सिंह (Pawan Singh) तीसरी शादी कर सकते हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस और मीडिया के बीच यह चर्चा और तेज हो गई कि पवन सिंह के जीवन में जल्द ही कोई बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है।

वहीं जब खुद पवन सिंह (Pawan Singh) से इस पूरे मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया। पावर स्टार ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनके बहुत सारे चाहने वाले हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में बताया कि कुछ फैंस ने तो 5 तारीख से पहले ही उनकी शादी का कार्ड छाप दिया था और यहां तक कि शादी का वेन्यू भी तय कर दिया था। पवन सिंह ने हंसते हुए कहा कि लोगों ने यह भी तय कर लिया था कि उनकी शादी मुंबई में होगी।

Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage Live
Pawan Singh Birthday Mahima Singh Relationship Rumors third Marriage Live

पवन सिंह ने कही बड़ी बात

पवन सिंह (Pawan Singh) के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि फिलहाल वह शादी के बंधन में बंधने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने महिमा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई सीधा बयान नहीं दिया। ऐसे में महिमा सिंह का इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटाना और सिर्फ पवन सिंह से जुड़ी तस्वीरें रखना, इन अटकलों को और मजबूत कर रहा है।

अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में पवन सिंह (Pawan Singh) और महिमा सिंह (Mahima Singh) इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान देते हैं या नहीं। फिलहाल तो पावर स्टार की निजी जिंदगी एक बार फिर उनके करियर से ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में चलती कार बनी आग का गोला, मौके पर मां-बेटी की मौत
Next Article Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.