Jalandhar पहुंची AAP Party की शुक्राना यात्रा, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर से उपचुनाव में 3 विधानसभा हलकों में मिली जीत के बाद आज शुक्राना यात्रा प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की देखरेख में पटियाला स्थित काली माता मंदिर से निकाली जा रही है। यह यात्रा पटियाला से शुरू होकर लुधियाना के बाद जालंधर रामामंडी पहुंची। जिसके बाद यह यात्रा शाम को अमृतसर के गोल्डन टैंपल पहुंच कर समाप्त होगी। स्पष्ट है कि सीएम भगवंत मान के बाद अब पार्टी सेकेंड लाइन तैयार कर रही है। अमन अरोड़ा ने संबोधन करते हुए उप-चुनावों में जीत के लिए वर्करों व लोगों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही वादा किया कि आने वाले समय में पार्टी किए वादों को पूरा करेगी। हर किसी का काम पहल के आधार पर होगा, ताकि कोई लोगों की मुश्किलें खत्म हो सकें।

शुक्राना यात्रा जालंधर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अमन अरोड़ा का पुष्पों की वर्षा करके हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आगामी चुनावों में आप पार्टी एतिहासिक जीत हासिल करेंगी। वहीं नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि वह वर्करों, वालंटियर और नेताओं को चुनावों में साथ लेकर चलेंगे। वहीं विधायक कलसी ने कहा कि आज अमन अरोड़ा की अगुवाई में पटियाला से शुक्राना यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के दौरान लोगों द्वारा उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उप विधानसभा चुनाव में लोगों ने एक बार फिर से आप पार्टी पर भरोसा जताते हुए चार सीटों में से तीन सीटों पर जीत दिलवाई है।

शुक्राना यात्रा का राज्य में कई विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत हो रहा है। उप-चुनाव को जीतकर पार्टी ने इतिहास रच दिया है, पार्टी के अब कुल 95 विधायक हो गए हैं। निकाय चुनाव से पहले AAP द्वारा इस बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की जाएगी। ये यात्रा विरोधियों को भी जवाब है, जो हमेशा पंजाब AAP पर वन मैन शो का आरोप लगाते रहे हैं।

हिंदू चेहरे अमन अरोड़ा को प्रधान बनाकर पार्टी जहां दिल्ली में होने वाले चुनावों और अगले साल पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों से पहले हिंदू वोटरों अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। वहीं राज्य में सेकेंड लाइन भी तैयार कर रही है। ताकि संदेश जाए कि आम आदमी पार्टी एक संगठन की तरह काम कर रही है। पार्टी की पौने तीन साल में इस तरह की पहली यात्रा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *