Punjab News: बंबीहा गैंग के 2 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, बड़ी साजिश हुई नाकाम

Written by

in

मोहालीः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार सख्ती से कार्रवाई है। हाल ही में आज सुबह लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों और पुलिस में नंगल शामा में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। इस गोलीबारी में एक आरोपी घायल हो गया।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। वहीं अब मोहाली में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दविंदर बंबीहा गैंग के 2 सदस्यों को डेराबस्सी से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी यूएसए बेस्ड कुलवीर सिंह उर्फ ​​लाला बेनिपाल के इशारे पर काम करते थे। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। डीजीपी ने बताया कि आरोपी ट्राइसिटी के किसी इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले दो अलग-अलग मामलों की साजिश रची थी। इसमें एक फाइनेंसर को धमकी देने और दूसरा मोहाली में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करनी थी। वहीं, पुलिस अब आरोपियों से पड़ताल करने में जुटी हुई है। हालांकि आरोपियों ने यह बात कबूली है कि उन्हें ट्राइसिटी क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *