बद्दी अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर कामगार की मौत

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी अस्पताल की नई बिल्डिंग में पुताई का कार्य करने वाले कामगार की सौ फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई है। रविवार सांय यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बद्दी अस्पताल में पुताई का कार्य बद्दी के चक्का गांव में रहने वाले प्रवासी कामगार हरभजन (22) पुत्र लेख राम कर रहा था। पुताई के दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा और सौ मीटर की ऊँचाई से गिर गया। उसके जांघ में फ्रैकचर हो गया। बद्दी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

बद्दी पुलिस ने पुताई के कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ सुरक्षा उपकरण न मुहैया कराए जाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम नालागढ़ अस्पताल में किया जाएगा। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *