आज का राशिफल, 4 दिसंबर 2024

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज शाम 5 बजकर 15 मिनट तक पू.षा. नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 1 बजे से कल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि: आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपको पैतृक सम्पति मिल सकती है। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनायेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहने से आज आपका काम सफल रहेगा।

वृष राशि: आज जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। आज परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। पारिवारिक सुख- सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है।

मिथुन राशि: आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने गोल को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे, आज आपके अंदर अलग ही जोश दिखेगा। आज बाहर का ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको बचना चाहिए। सेहत को फिट रखने के लिए मॉर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद साबित होगा इससे आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि: आज अचानक हुये धन लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं।

सिंह राशि: आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढ़ने की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। जो लोग आपके पीठ पीछे बुराई करते हैं उनको आज आपके बेहतर पर्फोमेंस से अच्छा जवाब मिल जायेगा।आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हरसंभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

कन्या राशि: आज निकट सम्बन्धियों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। घर में बदलाव सम्बन्धी कुछ काम सुचारू रूप से होंगे। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी।आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा। आज आपके लिए नई जॉब का ऑफर आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। आज संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। डीप्रेशन की समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

वृश्चिक राशि: प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप नया बिजनेस स्टार्ट करने का मन बनायेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे।आज का दिन आपके लिये बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे।

धनु राशि: आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी अन्य व्यक्ति की दखल अंदाजी अपने जीवन में ना होने दें नहीं तो रिश्तो में समस्याएं आ सकती है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे।

मकर राशि: आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी । संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, साथ ही उनके गुरु से बातचीत कर सकते है।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे पूरा दिन आपके अंदर पाजिटीविटी बनी रहेगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपकों सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। इस राशि के व्यवसाय कर रहे लोग आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे।आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहाँ आपको काफी शांति महसूस होगी।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को ख़ुशी होगी। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी । जिससे मन खुशनुमा रहेगा । आज अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान देंगे, इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती हैं।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img