Entertainmentकरोड़ों की मालकिन Shalini Passi, कमाई के सारे पैसे इस गांव को...

करोड़ों की मालकिन Shalini Passi, कमाई के सारे पैसे इस गांव को कर देती हैं दान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Shalini Passi : देश में आए दिनों कोई न कोई नया मामला सामने आते रहते हैं। वहीं, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी, सीमा सजदेह, कल्याणी साहा चावला और रिद्धिमा कपूर साहनी के ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ की एक और मशहूर एक्ट्रेस है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुईं है।

अब वे ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री करने वाली है। जोकि हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स से मशहूर हुई करोड़ों की मालकिन शालिनी पासी की। जो कि उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि आप एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ शो में देखने वाले हैं। दिल्ली की आर्ट डिजाइन कलेक्टर और रियलिटी शो क्वीन शालिनी इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आने वाली है।

बिग बॉस 18 में शालिनी की एंट्री
‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के जरिए दर्शकों के दिलों में राज करने वाली शालिनी पासी अपने लुक और खूबसूरती को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो ने उन्हें एक नया फेम और ऑडियंस के बीच अलग पहचान दिलाई है। अब, ओटीटी शो के बाद वह ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री कर धमाका करने वाली है।

शो के पैसे गांव को कर देती है दान
आज तक को दिए एक इंटरव्यू में ‘दिल्ली वाइव्स की फैब लाइव्स’ की शालिनी पासी ने खुलासा किया कि वह रियलिटी शो से अपनी सारी कमाई यूनिसेफ के माध्यम से बिहार के एक गांव को दान कर देती हैं।

उनकी सारी कमाई कई चैरिटी को फंड करने में इस्तेमाल की जाती है। उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा सवाल है जो मैं हर किसी से पूछती रही हूं, मैं यहां क्यों पैदा हुई? मेरा उद्देश्य क्या है? एक इंसान के तौर पर, आप अपना बेस्ट करते हैं। मेरी पूरी एक्टिंग फीस दरअसल बिहार में यूनिसेफ के माध्यम से एक गांव को जाती है। मैं जो कुछ भी करती हूं, मेरी सारी कमाई चैरिटी में जाती है। मैं उनके साथ लगन से काम करती हूं।’

करोड़ों की मालकिन टीवी में आएंगी नजर
1976 में दिल्ली में जन्मी शालिनी पासी एक आर्ट डिजाइन कलेक्टर और सोशलाइट हैं। उनके पति संजय पासी, मल्टी-बिलियन-डॉलर पास्को ग्रुप के अध्यक्ष हैं। अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, इस कपल ने अपने पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी ही रखा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...