Entertainmentबोलीं Actress Sharvari, कहा- YRF Spy Universe की सबसे कम उम्र की...

बोलीं Actress Sharvari, कहा- YRF Spy Universe की सबसे कम उम्र की जासूस बनना मेरे सपनों से परे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम उम्र की जासूस बनना उनके सपनों से परे है। 2024 शर्वरी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है। उन्होंने खुद को बॉलीवुड की नई ‘इट-गर्ल’ के रूप में मजबूती से स्थापित किया है। 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ‘मुंजा’, ग्लोबल स्ट्रीमिंग हिट ‘महाराज’, और एक्शन-थ्रिलर ‘वेदा’ के बाद, अब शर्वरी अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ के लिए तैयार हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम उम्र की जासूस बनने को लेकर शर्वरी बेहद उत्साहित हैं।

शर्वरी ने कहा, सच कहूं तो मुझे इस बात का एहसास भी हाल ही में हुआ, जब मैं मुंजा के 100 करोड़ की सफलता पर इंटरव्यू दे रही थी और किसी ने मुझे इस बारे में बताया। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम उम्र की जासूस बनना मेरे सपनों से परे है। यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी और बेहतरीन मौका है। मैं हमेशा से इन सुपरहिट फिल्मों और उनमें नजर आने वाले जबरदस्त सुपरस्टार्स की फैन रही हूं। इस विरासत का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है।

YRF Spy Universe की 100% हिट दर है, और मुझे उम्मीद है कि अल्फा इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों को ऐसा अनुभव देगी जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। मैं आदी सर की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। साथ ही अपने निर्देशक शिव रवैल की भी आभारी हूं, जिन्होंने महसूस किया कि मैं उनके विजन को साकार कर सकती हूं। फिल्म ‘अल्फा’, जिसे ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं, 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...