Film Pushpa 2 के फैंस को लगा बड़ा झटका, Allu Arjun को इतने दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Written by

in

मुंबई। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था।

अल्लू अर्जुन ने अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि थियेटर में भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक जताया था। साथ ही एक्टर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की और 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। उधर, महिला के पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है।

थिएटर प्रबंधन ने किया ये दावा
हैदराबाद के संध्या थिएटर और पुलिस प्रशासन के बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन के आने को लेकर थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेता के आगमन से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। थिएटर प्रबंधन का कहना है कि पुष्पा 2 के प्रचार के दौरान अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी उन्होंने लिखित रूप में पुलिस को दी थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *