Jalandhar News: आवारा कुत्तों का आतंक, 25 जगहों पर बुजुर्ग महिला को नोचा, देख CCTV

जालंधरः शहर में कुत्तों के आतंक के चलते गुरुद्वारा साहिब से अकेली लौट रही 65 साल की बुजुर्ग को स्ट्रीट डॉग्स ने चारों तरफ से घेर कर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार 65 साल की बुजुर्ग महिला को आठ कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके चलते बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर गिर पड़ीं ओर उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। कुत्तों ने बुजुर्ग को शरीरी के कई हिस्सों पर काटा। यह घटना सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एनक्लेव फेज-2 के पास की है। बुजुर्ग महिला को सिविल अस्पताल में दाखल करवाया गया है। बुजुर्ग के शरीर पर 25 से ज्यादा डॉग बाइट के निशान हैं। सिर में चोट भी लगी है। पीड़िता के पति ने कहा कि कॉलोनी में छत पर धूप में बैठे युवक ने दूर से देखा ओर उसने मौके पर पहुंचा और डॉग्स को भगाया। उनके साथ एक अन्य युवक और कश्मीरी शख्स ने खून से लथपथ बुजुर्ग को घर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वह उन्हैं लेकर निजी अस्पताल गए थे, , लेकिन डॉग बाइट का केस होने के कारण सिविल अस्पताल ले जाने को कहा गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *