Punjab News: इस इलाके में पहुंचे 3 कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

नशा मुक्त राज्य बनाने को लेकर मांगा सहयोग

पठानकोटः राज्य में बह रहे नशे के छठे दरिया को खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान शुरू किया हुआ है, जिसके तहत पंजाब पुलिस पिछले 3 महीनों से लगातार नशा कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए राज्य के 3 कैबिनेट मंत्री जिनमें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह शामिल हैं, पठानकोट पहुंचे। उन्होंने पठानकोट में एक निजी पैलेस में जनसभा की और पंजाब को नशे मुक्त करने के लिए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है, लेकिन इस मुहिम को जन-समर्थक बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार अभियान चला रही है, जिसके चलते अब जनसभाएं करके लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक पंजाब से नशे की बुराई को खत्म नहीं किया जा सकता और इस संबंध में सरकार 7 मई से गांव स्तर पर समागम आयोजित कर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील करेगी, ताकि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *