Jalandhar News: सुलझी मोता सिंह नगर में महिला के मर्डर की गुत्थी, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

आज प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा

जालंधर: महानगर के मोता सिंह नगर में भाजपा नेता की तायी व विनोद कुमारी दुग्गल के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा चौकी की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत 73 नंबर एफ. आई.आर. थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट द्वारा महिला लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान विनोद कुमार दुग्गल का मर्डर का मर्डर किया गया है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय स्टूडेंट मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। सू्त्रों के अनुसार घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने रेकी की और उसके बाद उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया।

कहा जा रहा है कि आज कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी महिला के मर्डर केस को ट्रेस करने संबंधी प्रैस कॉन्फ्रेंस में खुलासा कर सकती हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी दिखाने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ करेगी। दरअसल, मृतका विनोद कुमारी दुग्गल के पति भीमसेन दुग्गल के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टेक्निकल तरीके से केस को ट्रेस किया है। जिस घटना को आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया था उस दिन रेकी के दौरान आरोपी को पता था कि घर में कोई मौजूद नहीं है।

जिसके चलते महिला को घर में अकेला देख आरोपी ने घर से गहने लूटने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी को महिला ने देख लिया था, जिसके चलते आरोपी ने महिला का कत्ल कर कर दिया। बता दें कि घटना के करीब 2 घंटे के बाद 2 बजे मृतिका का पति घर वापस घर लौटा तो विनोद कुमारी दुग्गल मृतक हालत में घर में पड़ी हुई थी। महिला के हाथ से सोने की अंगूठियां, बाजूओं में पहने हुए सोने के कड़े तथा मोबाइल फोन भी गायब था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *