Punjab News: मार्किट में सुबह-सुबह 2 गुटों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

डेराबस्सीः मोहाली के डेराबस्सी में आज सुबह गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, गुलाबगढ़ रोड पर सुबह करीब 6 बजे दो गुटों में हुई झड़प में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस लड़ाई के दौरान 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद यूपी और बिहार की प्रवासी युवकों की पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। पुरानी रंजिश को लेकर दिल्ली से पहुंचे यूपी के एक गुट के करीब आधा दर्जन लड़के गुलाबगढ़ रोड गली नंबर 10 के सामने इकट्ठा हो गए। जिन्होंने डेराबस्सी फैक्ट्री में काम करने वाले नवनीत कुमार, शिवम और राजू पटेल से पहले बहस करनी शुरू की। जिसके बाद धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान एक दूसरे पर दोनों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर मारे। हालांकि गुलाबगढ़ रोड पर बाजार बंद था, लेकिन कुछ दुकानें खुली थीं। इस दौरान दो लोगों के सिर पर ईंट-पत्थर लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान नवनीत ने बताया कि दिल्ली से आए उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार के साथी उसके साथी शिवम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उनकी मदद के लिए उसके साथी भी इकट्ठा हो गए। धक्का-मुक्की खत्म होने के बाद झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने हम पर हमला कर दिया और ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। इस अवसर पर दुकानदारों ने इस घटना की निंदा की तथा पुलिस से ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसी तरह की तोड़फोड़ की घटना पिछले दिनों डेराबस्सी अस्पताल में भी हुई थी, जिससे वहां संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत फैल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *