Punjab News: भारत के एक्शन के बाद फिर बौखलाया शहजाद भट्टी, BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की भट्टी ने की ऑडियो की जारी

जालंधर, ENS: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से एक तरफ जहां पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वहीं पाकिस्तान डॉन और आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी भी लगातार वीडियो जारी करके भड़ास निकाल रहा है। अब भट्टी ने नई वीडियो जारी करके जहां भाजपा पर निशाने साधे है, वहीं जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की ऑडियो जारी की है। यह पहली बार नहीं हैकि भट्टी ने बिश्नोई पर निशाना साधा हो, इससे दो दिन पहले भी वह लॉरेंस को धमकी दे चुका है। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा पोस्ट के जरिए पाकिस्तान के आतंकी सईद हाफिज के सदस्यों को मारने की बात कही है।

इस पोस्ट के बाद से पाकिस्तान डॉन आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी अपनी भड़ास निकाल रहा है। शहजाद भट्टी ने पहले वीडियो जारी कर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ खुलासे करने की बात कही थी और अब एक वीडियो जारी कर लॉरेंस बिश्नोई की ऑडियो बारे में बताया कि क्राइम ब्रांच ने कब लॉरेंस बिश्नोई को पकड़ा था और बाहर आकर कैसे लॉरेंस ने उसे कॉल की थी। इस दौरान एक ऑडियो जारी की है, जिसमें लॉरेंस कह रहा हैकि उसे पहले क्राइम ब्रांच वाले 3 से 4 दिन रिमांड पर लेकर चले गए थे, जिसके बाद आईओसएस वाले रिमांड पर ले गए थे। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वीडियो और ऑडियो को लेकर पुष्टि नहीं करता।

भट्टी कह रहा है कि जैसे ही लॉरेंस जेल में जाता है और उससे फोन पर बात करता है। इस दौरान भट्टी ने भाजपा पर आरोप लगाए है कि वह लॉरेंस को सपोर्ट कर रही है। वहीं जेल में उसके पास फोन मौजूद होने को लेकर भट्टी वीडियो में सवाल खड़े कर रहा है। इस दौरान अन्य वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के पिता से पूछ रहा है कि वह प्रशासन से पूछे कि उसके बाद जेल में फोन कैसे आया। जिसके बाद बौखलाहट दिखाते हुए भट्टी ने कहाकि पाकिस्तान पर जब बात आएंगी तो वह भारत के खिलाफ जहर उगलेंगा। भारत-पाकिस्तान विवाद के बाद लॉरेंस गैंग और भट्टी की दोस्ती में भी दरार पड़ गई है। जिसके बाद से भट्टी लगातार जहर उगल रहा है। हालांकि लगातार भट्टी द्वारा वीडियो जारी करने को लेकर लॉरेंस गैंग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *