Punjab News: एक्शन मोड में आए शिक्षा मंत्री, स्कूल इंचार्ज को किया निलंबित

तरन तारनः सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री गोइंदवाल साहिब में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों द्वारा मेहमानों को पकौड़े परोसने के मामले पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उक्त स्कूल के इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि 2 मई को स्कूल में विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम रखा गया था। खडूर साहिब हल्के से संबंधित उक्त स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में राजनीतिक नेता उपस्थित थे।

स दौरान स्कूल के छात्रों द्वारा मेहमानों को पकौड़े परोसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो काफी चर्चा में रहा। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा अनुचित व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।

जिसके चलते पंजाबी लेक्चरार गुरप्रताप सिंह, जो स्कूल के इंचार्ज भी हैं। उसकेखिलाफ ड्यूटी के दौरान गंभीर उदासीनता के कारण तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी कार्यालय तरनतारन होगा। बैंस ने कहा कि छात्रों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे व्यवहार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *