Jalandhar News: JMD Jewellers से नगदी और सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। ताजा मामला कालिया से सामने आया है, जहां देर रात 5 नकाबपोश लुटेरे जेएमडी ज्वेलर्स की दुकान के दुकानदार को पिस्टल से धमका कर कैश व सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना-1 की पुलिस को दे दी है।

लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 5 नकाबपोश युवक दुकान में आते है, जिसमें से एक युवक लंगड़ा कर चल रहा था। उक्त लुटेरे की टांग में प्रॉब्लम है। लूट की सूचना मिलते ही थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस दुकान व इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

वहीं पुलिस क्राइम सीन से पुलिस ने फोन के डंप उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। जेएमडी ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार लुथरा ने बताया कि वह शाम के समय किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान दुकाना पर उनका बेटा कशिश बैठा था।

तभी नकाबपोश दो लुटेरे दुकान पर आए, जो उनके बेटे को पीटने लगे। इसमें से एक लुटेरे ने पिस्टल निकाल कर धमकाते हुए सब कुछ निकालने के लिए कहने लगे। फिर एक लुटेरा काउंटर के अंदर चला गया और उसके गल्ले से 45 हजार कैश, 40 ग्राम के करीब सोने के व चांदी के गहने लूट कर फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *