Jalandhar News: इन घरों में पुलिस की Raid, एक काबू, देखें वीडियो

जल्द तस्कर के घर पर चलेंगा पीला पंजा

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आए दिन पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जिसके चलते थाना 7 के अधीन आते गढ़ा इलाके में कासो ऑपरेशन चलाते हुए 5 से 6 घरों में रेड की गई। वहीं एक नौजवान को राउंडअप किया गया। मामले की जानकारी देते हुए मॉडल टाउन की एसीपी रुपकौर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा दी गई हिदायतों के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज गढ़े में 5 से 6 घरों में रेड करके तालाशी ली गई। इस दौरान एक नौजवान को राउंडअप किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। नौजवान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान स्पेशल टीमें बनाकर अलग-अलग घरों में रेड की गई। वहीं तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों से उनके हलके में नशा बिकने को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसमें व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है और उसकी सूचना के आधार पर भी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा तस्करों की इमारतों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस सप्ताह में जल्द तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *