Jalandhar News: Punjab National Bank के सिक्योरिटी गार्ड से चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ओल्ड रेलवे रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड से अचानक गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली जमीन पर गिर गई। इस घटना में दोनाली जमीन पर गिरने से 2 फायर हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में गोलियों के छर्रे लगे है। हालांकि घटना में लोगों का बचाव हो गया।

लेकिन इस हादसे को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरकर जाने लगा तो उसकी हाथ से दोनाली गिरने से 2 फायर हुए। इस दौरान वह पास से गुजर रहा था, लेकिन उसका बचाव हो गया। उसके हलके छर्रे लगे। वहीं बैंक में गए एक व्यक्ति के छर्रे लगे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *