Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Gold Price Today: सोने और चांदी के रेट में फिर तेजी, चांदी फिर पहुंची 3 लाख, जाने सोने का लेटेस्ट रेट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold Price Today: सोने और चांदी के रेट में फिर तेजी, चांदी फिर पहुंची 3 लाख, जाने सोने का लेटेस्ट रेट

Mahabir
Last updated: February 4, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज यानी 4 फरवरी को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Rate) दोनों के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों की ताज़ा खरीदारी के चलते बीते दो दिनों से कीमती धातुओं में मजबूती बनी हुई है।

Contents
  • 2,82,462 पहुंची चांदी
  • सोने-चांदी के भाव में तेजी
  • सोना खरीदते समय ध्यान रखें

IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold) का भाव आज 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,51,529 रुपए पर कारोबार कर रहा था। यानी सिर्फ दो दिनों में सोने की कीमत में कुल 7,879 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं चांदी (Silver Price) की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

2,82,462 पहुंची चांदी

आज चांदी 18,497 रुपए महंगी होकर 2,82,462 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पहले इसका भाव 2,63,965 रुपए प्रति किलो था। बीते दो दिनों में चांदी कुल 22,962 रुपए महंगी हो चुकी है। हालांकि, इससे पहले कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

सर्राफा बाजार में सोने (Gold) ने 29 जनवरी को 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद 30 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को मुनाफावसूली के चलते कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

सोने-चांदी के भाव में तेजी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना (Gold) करीब 15 प्रतिशत तक टूट गया था, जबकि चांदी में भी तेज गिरावट आई थी। लेकिन जैसे ही कीमतों में स्थिरता आई, निवेशकों ने इसे खरीदारी का अच्छा मौका माना और कम दामों पर फिर से निवेश शुरू कर दिया। इसी वजह से बीते दो दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में निवेशकों को सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से निवेश किया जाए, ताकि कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव का जोखिम कम किया जा सके।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

वहीं ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

इसके अलावा खरीदारी से पहले सोने (Gold Rate) की कीमत को अलग-अलग भरोसेमंद सोर्सेज, जैसे IBJA की वेबसाइट, से जरूर क्रॉस चेक कर लें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: नाबालिग से मारपीट मामले में SC आयोग सख्त, सू-मोटो नोटिस लिया
Next Article Punjab: मान सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को किया और तेज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.