Jalandhar News: शहर में हुआ Black Out, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर सहित पंजाब के कई इलाकों में रात 8 बजे से ब्लैकआऊट हो गया। इस दौरान जालंधर की सड़कों पर अंधेरा पसर गया है। कई जगह लोग घरों के अंदर बैठे दिखे तो कहीं लोग घरों के बाहर बैठे दिखाई दिए। कैंट के बाद जालंधर शहर में भी ब्लैकआउट को लेकर लापरवाही देखने को मिली है।

दरअसल, ब्लैकआउट के दौरान कई लोग मोबाइल की टॉर्च या घर में लाइट जागते हुए दिखाई दिए। हालांकि बिजली विभाग की तरफ से शहर की लाइट बंद कर दी गई है, ताकि पूरी तरह से ब्लैकआऊट किया जा सके। प्रशासन के आदेशों के तहत रात 8 से 9 बजे तक ब्लैकआऊट के निर्देश हैं। जारी निर्देशों के मुताबिक घरों के इन्वर्टर से लेकर जैनरेटर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से कहा है कि इस ब्लैकआऊट से लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक रिहर्सल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *