Himachal News: धुंधली में सिंचाई ट्यूवबैल का कार्य शुरू

Written by

in

विधायक हरदीप बावा ने किया भूमिपूजन 

ट्यूवबैल निर्माण पर 22 लाख की राशि होगी खर्च, 380 वीघा जमीन होगी सिंचिंत

नालागढ़/ सचिन बैंसल: विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि नालागढ़ में सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को सुदृृढ़ कर जन जन का जीवन सरल करना प्रदेश सरकार की मुख्य योजना है। किसानों के खेत खलियानों को समय पर सिंचाई के लिये और क्षेत्र के प्रत्येक घर में शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उक्त शब्द वीरवार को विधायक हरदीप बावा ने धुंधली में सिंचाई ट्यूवबैल का भूमिपूजन कर कार्य शुरू करवाते हुए कहे।

विधायक ने कहा कि बी.बी.एन.डी.ए. के तहत स्वीकृृत करवाये गए इस सिंचाई ट्यूवबैल को ड्रिल करने के लिये 22 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी और इससे किसानों की करीब 380 वीघा जमीन सिंचिंत होगी। उन्होंने कहा कि ट्यूवबैल के ड्रिल होने के बाद पानी की मात्रा अधिक होगी तो इसे पीने के लिये भी उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोगों की बहुत पुरानी मांग थी जिसे पूरा करवा दिया गया है। अब यहां के किसानों को सिंचाई के लिये पानी की कमी नहीं रहेगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार नालागढ़ के विकास के लिये समर्पित है। क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई के साथ साथ सडक़ों का जाल विछाया जा रहा है।

इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को जल्द निपटारा करने के निदेश दिये। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य उजागर चौधरी, बिक्रम चौधरी, बालक राम, अमर चंद, जोगिन्द्र सिंह, श्याम लाल, हरी चंद, भजन लाल, एस.डी.ओं. अभिषेक मोहन कपिल, जेई भूबनेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *