Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Bogus Billing Scam: करोड़ों की GST चोरी में बड़ी कार्रवाई, एक और कारोबारी गिरफ्तार, कई फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

GST Bogus Billing Scam: करोड़ों की GST चोरी में बड़ी कार्रवाई, एक और कारोबारी गिरफ्तार, कई फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़

Mahabir
Last updated: February 15, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुरादाबाद। GST Bogus Billing Scam News Uudate: करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नफीस अहमद को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर का रहने वाला है। अब तक जांच में सामने आया है कि फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की जा रही है।

Contents
  • ‘एसएम इंटरप्राइजेज’ के नाम पर फर्जीवाड़ा
  • कई चौंकाने वाले खुलासे
  • फर्जी कंपनियों का पंजीकरण
  • 20 बोगस फर्में पंजीकृत कराई
  • जीएसटी चोरी नेटवर्क

जीएसटी (GST) टीम की जांच में सामने आया है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) का नफीस फर्जी कंपनियों के जरिए जीएसटी (GST) चोरी करता रहा है। वह मजदूरों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बोगस फर्में तैयार कराता था और फर्जीवाड़े के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

GST Raid
GST Raid

‘एसएम इंटरप्राइजेज’ के नाम पर फर्जीवाड़ा

इस मामले की शुरुआत 14 जुलाई 2025 को हुई थी, जब जीएसटी (GST) प्रधान सहायक कार्यालय के सहायक अरविंद कुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि ‘एसएम इंटरप्राइजेज’ नाम से लकड़ी के कारोबार की आड़ में बोगस फर्में संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में कर चोरी के बड़े नेटवर्क का संकेत मिला, जिसके बाद एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के निर्देशन में एसआईटी गठित की गई। एसआईटी की जांच में पहले ही जसपुर निवासी अरशद अली को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसी कड़ी में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को नफीस अहमद को दबोच लिया।

GST Fraud
GST Fraud

कई चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नफीस ने बताया कि उसके मोहल्ले में बिजनौर जिले के नगीना का एक मजदूर काम करता था। उसने मजदूर को कुछ पैसे देकर उसका आधार कार्ड ले लिया और उसमें अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा दिया। इसके बाद उसी मजदूर के नाम पर जसपुर में पैन कार्ड बनवाया गया।

आगे की साजिश के तहत मजदूर के नाम से एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया गया। यहीं नहीं, आरोपी ने अपने सगे भाई यामीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ बड़ौदा की जसपुर शाखा में एक और खाता खुलवाया। उस खाते से अपनी आईडी पर जारी सिम को लिंक कर लिया।

GST News
GST News

फर्जी कंपनियों का पंजीकरण

इसके अलावा अपनी साली की आईडी पर भी एक सिम कार्ड निकलवाया गया। इन सभी खातों और सिम कार्डों का इस्तेमाल फर्जी कंपनियों के पंजीकरण और लेन-देन के लिए किया जाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सभी दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी अपने साथियों अमान और आदिल को सौंप देता था।

दोनों कागजातों के आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण कराते थे और जीएसटी (GST) नंबर हासिल कर लेते थे। इन फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई। पूछताछ में नफीस ने यह भी बताया कि एहतेशाम और पहले गिरफ्तार हो चुका अरशद अली भी इस गिरोह का हिस्सा थे।

GST
GST

20 बोगस फर्में पंजीकृत कराई

उसे प्रत्येक ‘किट’ उपलब्ध कराने के बदले 25 हजार रुपये मिलते थे। उसने अमान और आदिल को पांच से छह लोगों के दस्तावेज मुहैया कराए, जिनके आधार पर करीब 20 बोगस फर्में पंजीकृत कराई गईं। इन फर्मों के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी कारोबार दिखाकर टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया।

एसआईटी का कहना है कि मामले में अभी कई अहम कड़ियां जुड़नी बाकी हैं। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों एहतेशाम, आदिल और अमान की तलाश में दबिश दे रही है।

जीएसटी चोरी नेटवर्क

अधिकारियों के मुताबिक, जीएसटी (GST) चोरी के इस नेटवर्क की परतें खुलने से और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और पंजीकृत फर्मों के लेन-देन का बारीकी से विश्लेषण कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर व्यवस्था को चूना लगाया।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, विभागीय स्तर पर भी फर्जी फर्मों की पहचान कर उनके जीएसटी (GST) पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
Next Article Punjab News: पंजाब में दो कुख्यात गैंगस्टरों का एनकाउंटर, इस इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.